बुधवार, 12 अप्रैल 2017

एक विषय में फेल होने पर नर्सिंग की छात्रा ने कीटनाशक दवा पीकर दे दी अपनी जान

 Upon failure, the nursing student gave her pesticide medicine


जांजगीर-चांपा. नगर के सूर्या नर्सिंग कॉलेज की फाइनल ईयर की छात्रा ने एक विषय में फेल होने पर गृहग्राम खोखरा के घर में कीटनाशक दवा पीकर अपनी जान दे दी। 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खोखरा निवासी शकुंतला देवांगन 26 साल पिता रामभरोस देवांगन जांजगीर में संचालित सूर्या नर्सिंग कॉलेज की फाइनल ईयर की छात्रा थी। सोमवार की शाम को नर्सिंग परीक्षा का परिणाम आया। नर्सिंग की परीक्षा में शकुंतला की सहेलियां पास हो गई और वह एक विषय में फेल हो गई। उसे इस बात का इतना गहरा सदमा लगा कि वह रात भर सो नहीं पाई। 

मंगलवार की सुबह उठी और घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। इस वक्त घर में उसकी मां थी मगर वह कामकाज में व्यस्त थी। शकुंतला का भाई शशिकांत खादी ग्रामोद्योग का स्टूडेंट है इसलिए वह कॉलेज गया हुआ था। जब शंकुतला की मां उसके कमरे में गई तो देखा कि 10 बजे तक शकुंतला सो रही है। उसने उसे उठाने का प्रयास किया मगर वह नहीं उठी। पास जाकर देखा तो शकुंतला के मुंह से झाग निकल रहा था। पड़ोसियों की मदद से उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा और पीएम कराकर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें