बुधवार, 12 अप्रैल 2017

महंगा पड़ गया घर सूना छोड़ना, चोर ने पार कर दिया 55 हजार 500 रुपए का सामान

 The costly house has been abandoned, thieves crossed Rs 55 thousand 500


जांजगीर-चांपा. बच्चे का इलाज कराने रायपुर गए परिजन को घर सूना छोड़ना महंगा पड़ गया। अज्ञात चोर ने सूनेपन का फायदा उठाते हुए घर में रखे सोने चांदी के जेवरात व 10 हजार रुपए नकदी सहित 55 हजार के सामान पर हाथ साफ कर दिया। रिपोर्ट पर पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है। 


घटना हसौद थानांतर्गत ग्राम पेण्ड्री की है। पुलिस के अनुसार पेण्ड्री निवासी श्याम कुमार कश्यप अपने पुत्र का इलाज कराने 6 अप्रैल को रायपुर गया था। इस दौरान घर में कोई नहीं था। सूनेपन का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोर ने रखे में दस हजार रुपए व चांदी का कटहल, सोने की पिपरसत्ती, लाकेट, गेंहू दाना, फुल्ली,चांदी का चूड़ा, गले की माला सहित 55 हजार 500 रुपए का सामान पार कर दिया। 

सोमवार को परिजन जब रायपुर से लौटे तो उन्हें चोरी होने की जानकारी हुई। मंगलवार को उसने हसौद थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ भादवि की धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें