Four people, including an old woman and three men, attacked the village Mehanda, wandering through the jungle
जांजगीर-चांपा. ग्राम मेंहदा में तालाब से नहाकर लौट रही एक वृद्ध महिला व तीन पुरूष
सहित चार लोगों के ऊपर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। सुअर के हमले में दो
लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती
कराया गया है। वहीं दो लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार की दोपहर 1 बजे के
करीब नवागढ़ ब्लाॅक के मेहंदा निवासी तिहारूराम सूर्यवंशी (50) एवं एक
महिला कैकई बाई सूर्यवंशी (65) गांव के बटलाही तालाब से नहाकर आ रहे थे।
इस दौरान अमहा तालाब के पास एक जंगली सुअर ने उनके ऊपर हमला कर दिया। इस
हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद जंगली सुअर बस्ती अंदर आ
गया। यहां गतवा तालाब के सामने मिलन साहू (46) के ऊपर जंगली सुअर ने हमला
कर दिया।
मिलन ने बताया कि गतवा तालाब के सामने उसका मकान है। गांव में
जंगली सुअर घुस आने की हल्ला सुनकर वह जैसे ही घर से निकला तो जंगली सुअर
ने उसके ऊपर भी हमला कर दिया। बस्ती में कुछ युवक हनुमान चबुतरा के पास
हनुमान जन्मोत्सव मना रहे थे। इस दौरान अचानक वहां जंगली सुअर आ धमका
उसने चबुतरा में खड़े दिनेश साहू (17) के ऊपर हमला कर दिया। सुअर के हमले
से घायल तिहारूराम सूर्यवंशी (50) एवं एक महिला कैकई बाई सूर्यवंशी (65) को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें