मंगलवार, 11 अप्रैल 2017

दस लीटर अंग्रेजी एवं देसी शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, सक्ती पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. घर में अवैध रूप से शराब का भंडारण करने वाले के खिलाफ सक्ती पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने संदेही के घर छापा मारकर दस लीटर अंग्रेजी एवं देसी शराब जब्त किया है।

सक्ती पुलिस ने बताया कि 10 अप्रैल को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि बुधवारी बाजार सक्ती निवासी मुकेश कुमार सागर ने अपने घर में अवैध रूप से अंग्रेजी एवं देसी शराब छिपाकर रखा है। सूचना के आधार पर निरीक्षक केएल यादव ने अपने हमराह स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंचकर मुकेश कुमार सागर के घर छापा मारा। 

पूछताछ करने पर संदेही मुकेश ने अपने घर में शराब अवैध रूप से भंडारित कर रखने की बात कबूल की। तलाशी के दौरान उसके घर से दो थैला में 18 अद्धी मसाला देसी शराब, 13 पाव अंग्रेजी आईबी सहित कुल दस लीटर शराब जब्त हुई। जब्तशुदा शराब की कीमत 4 हजार 310 रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 34(1)क, 34(2) आबकारी एक्ट के तहत उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें