जांजगीर-चांपा. बीएसएनएल ने अपने उपभोक्ताओं के लिए ऑफरों का पिटारा खोला है। इसमें प्री-पेड, पोस्टपैड और ब्राडबैंड व लैंडलाइन के उपभोक्ताओं के लिए खास तोहफा रखा गया है।
बीएसएनएल के अधिकारियों ने बताया कि सरकारी दूरसंचार कंपनी की ओर से प्री-पेड मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए एसटीवी 349 रुपए में दिल खोल के बोल, 333 रुपए में ट्रिपल ऐस, एसटीवी 395 रुपए में 3 हजार मिनट बीएसएनएल टू बीएसएनएल और 18 सौ मिनट अन्य नेटवर्क में वाइस कॉल मिलेगा। वहीं प्रतिदिन 2 जीबी डेटा मिलेगा। नहले पे दहला और एसटीवी वाउचर 339 रुपए में प्रतिदिन 3 जीबी डेटा और 336 रुपए के वाउचर में 2 जीबी डेटा और बीएसएनएल में अनलिमिटेड काल मिलेंगे। साथ ही अतिरिक्त टॉक टाइम ऑफर 190 में टॉप अप करने पर 220 रुपए की टॉक वेल्यू मिलेगी।
इसके साथ ही पोस्टपैड के उपभोक्ताओं के लिए आकर्षक प्लान 99, 225, 325, 525 और 725 दे रहा है। इसमें नेट की बेहतर सुविधा मिलेगी। बीएसएनएल ने नया लैंडलाइन कनेक्शन 49 रुपए के मासिक शुल्क में 6 महीनों के उपलब्ध करवा रहा है। 249 रुपए में अनलिमिटेड अपलोड व डाउनलोड ब्राडबैंड की सुविधा मिलेगी। इसमें अपलोड में 1जीबी में स्पीड 2 एमपीएस और अधिक पर 1 एमपीएस की स्पीड मिलेगी। 675 रुपए के मासिक दर या इससे अधिक के सभी ब्राडबैंड व एफटीटीएम प्लान में 2 एमपीएस स्पीड बढक़र 4 एमपीएस हो जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें