सक्ती. पीजीआई मेडिकल कॉलेज चंडीगढ़ से एमडी गायन्कोलॅाजिस्ट की परीक्षा उत्र्तीण कर सक्ती की होनहार छात्रा डॉ. अंकिता बंसल ने जिले का नाम रौशन किया है। वे प्रारंभ से ही मेधावी छात्रा रही है।
एमबीबीएस में उन्हें गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है। उनकी इस सफलता पर समाज सहित नगरवासियों में हर्ष है। 26 वर्ष की उम्र में एमडी गायन्कोलॅाजिस्ट करने वाली वे नगर की प्रथम छात्रा है। अपनी इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपनी मां की मेहनत, पिता का मार्गदर्शन एवं गुरूजनों की शिक्षा दीक्षा एवं आशीर्वाद को दिया है। उन्होंने बताया कि मात्र मेहनत से कोई भी व्यक्ति किसी भी क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ सकता, जब तक उसे कोई मार्गदर्शक न मिले एवं बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त न हो।
उन्होने भविष्य में चिकित्सा सेवा के संबंध में कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की चिकित्सा करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। पैसे के अभाव में कोई व्यक्ति उनकी चिकित्सा से वंचित नहीं रहेगा। एक आधुनिक सुसज्जित अस्पताल संचालित कर लोगों को अच्छी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना उनका सपना है। डॉ. अंकिता बंसल नगर के प्रसिद्ध समाजसेवी जगदीश बंसल एवं हेमलता बंसल की सुपुत्री है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें