शुक्रवार, 5 मई 2017

अपनी मांग और शिकायतों का समाधान जानने खैरताल पंहुंचे ग्रामीण, 3250 आवेदनों के निराकरण की दी गई जानकारी

नवागढ़.  लोक सुुराज अभियान के तहत गुरूवार को विकासखण्ड नवागढ़ के ग्राम पंचायत खैरताल में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणजन अपनी मांग और शिकायतों पर हुई कार्रवाई जानने पहुंचे थे। शिविर में ग्रामीणों को उनके द्वारा प्रस्तुत तीन हजार 250 आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई, जिनमें तीन हजार 221 मांग और 29 शिकायत से संबंधित थे।  

खैरताल कलस्टर में गिधा, तेन्दुआ, कोटिया, पोड़ी, नेगुरडीह, किरीत, कांसा, खैरताल, कटौद और कुरियारी ग्राम पंचायत के आवेदनों को शामिल किया गया। शिविर में पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य बिसुनलाल कश्यप, जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी अजीत बसंत, जिला पंचायत सदस्य ज्योति किशन कश्यप, नरेन्द्र कौशिक और पामगढ़ जनपद अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह सहित अनेेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। शिविर में जनपद पंचायत नवागढ़ के सीईओ विनय अग्रवाल ने ग्राम गिधा के गोरेलाल यादव, खैरताल के चेतन प्रसाद और कटौद के बहोरिक साहू सहित 11 पात्र लोगों का नाम विभिन्न मासिक पंेशन योजनाआंे में जुड़ने की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 26 पात्र हितग्राहियों का नाम पढ़कर भी सुनाया। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत सूचीबद्ध 48 हितग्राहियों मंे से शिविर मंे उपस्थित महिलाओं को गैस चूल्हा और सिलेण्डर तथा असंगठित कर्मकार योजना के तहत साइकिल के लिए सात महिलाओं को प्रति हितग्राही के हिसाब से दो हजार 918 रूपए का चेक प्रदान किया गया। 

राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत उर्मिला खाण्डे और मथुरा बाई को 20-20 हजार रूपये का चेक और मुख्यमंत्री आबादी पट्टा योजना के पात्र लोगों को पटृटा वितरित किया गया। राशन कार्डों पर 24 सदस्यों का नाम जोड़ने की जानकारी दी गई। शिविर में कटौद की सुखबाई लहरे को नया राशन कार्ड भी प्रदान किया गया। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने शिवरात्रि और रामरतन के आवेदन के अनुसार ग्राम कटौद के अटल चौक के पास पुराना बाजार से अतिक्रमण हटने की जानकारी दी। इसी प्रकार पोंड़ी के प्रद्युम्न कश्यप और किरीत के गोविंद सतनामी का ऑनलाइन रिकार्ड दुरूस्ती, खैरताल के शफी मोहम्मद का बटवारा होने, कटौद के विश्राम का नक्शा बटांकन, नेगुरडीह के पुरूषोत्तम और बंशीलाल कश्यप का फौती दर्ज होने की सूचना शिविर में दी गई। इस मौके पर पांच नन्हें बच्चों का अन्नप्रासन संस्कार और दो गर्भवती महिलाआंे की गोदभराई रस्म की गई।

चैफ कटर से काटेंगे पशुओं का चारा

पशुपालक बंशीलाल कश्यप ने 12 हजार रूपए का हस्तचलित चैफ कटर निःशुल्क मिलने पर प्रसन्नता प्रगट करते हुए कहा कि यह मशीन उनके लिए बहुत उपयोगी है। इससे कटा हुआ चारा पशुओं के लिए ज्यादा अच्छी तरह उपयोग में आता है। उन्होंने बताया कि पशुधन विकास विभाग से उन्हें निःशुल्क चारा बीज भी मिलता है और वे खुद अपने पशुओं के लिए चारा उगाते हैैं। खैरताल शिविर मंे आज पशुधन विकास विभाग द्वारा बंशीलाल सहित कुल 10 पशुपालकांे को राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत चैफ कटर मशीन का वितरण किया गया है।

भोजन बनाने साइकिल से जाएंगी स्कूल

असंगठित कर्मकार योजना के तहत साइकिल के लिए खैरताल की हीरमती बाई और सविता बाई को दो हजार 918 रूपए (प्रति हितग्राही) का चेक मिला है। हीरमति खैरताल के शासकीय प्राथमिक स्कूल मंे और सविता शासकीय मीडिल स्कूल में मध्यान्ह भोजन बनाने पैदल ही जाती हैं। अब चेक मिलने के बाद वे दोनांे जल्द ही अपने-अपने लिए साइकिल खरीद लेंगी और उसी में आना-जाना करेंगी। ग्राम कुरियारी की बिरसबाई साहू भी साइकिल के लिए चेक मिलने पर खुश थीं। बिरसबाई खेती किसानी और जो भी रोजी मजदूरी मिलता है, वह करतीं हैं, इसलिए साइकिल रहने से उन्हें सुविधा होगी।  

खेत में सौर सुजला से आएगा पानी

नेगुरडीह के रामशरण कश्यप ने सौर सुजला योजना के तहत अपने खेत में सौर पम्प लगाने की मांग की थी। उनकी यह मांग मंजूर कर ली गई है। योजना के तहत सबमर्सिबल पम्प लगने के बाद उनके ख्रेतांे को सौर उर्जा से पानी मिलेगा।

बिजली बिल सुधरने की मिली सूचना

विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा शिविर में गिधा की कमली बाई, राधेश्याम बंजारे, तेंदुआ के कुमार कश्यप, कटौद के रतनलाल कश्यप और रमेश कुमार को उनका बिजली बिल सुधारने की सूचना दी गई। इन आवेदकों में से किसी का पांच हजार और किसी का आठ हजार रूपए तक बिजली बिल कम हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें