मंगलवार, 2 मई 2017

गोपालजी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पूजा हुई शुरू, सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

चन्द्रपुर. नगर के गोपालजी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पूजा का आरंभ ही चुकी है। इस क्रम में  एक मई को अंकुरा रोपण व वेदी निर्माण किया गया। सुबह सात बजे से सैकड़ों कन्याओं एवं महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरकर गोपालजी मंदिर पहुंची। 

नगरवासियों के साथ आसपास से पहुंचे लोगों ने कलश यात्रा में हिस्सा लिया। वहीं मारवाड़ी महिला मंडल, साईं सेवा समिति, तुलसी मानस मंच आदि ने कलश यात्रा मार्ग में शीतल पेयजल के साथ शर्बत आदि की व्यवस्था की थी। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर नवनिर्मित मंदिर प्रांगण को सजाया गया है। नगर की युवतियों ने मंदिर परिसर में ही बहुत खूबसूरत रंगोली सजाई है, जो अत्यंत मनमोहक है। संध्या से ही शुभ मुहूर्त में मंडप में प्रवेश कर अन्य धार्मिक अनुष्ठान आरंभ किए जाएंगे। आगामी 7 मई तक चलने वाले इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में दर्शनार्थियों, श्रद्धालुओं के साथ धर्म, राजनीति से भी जुड़े लोगों के आने की संभावना है। ऐसे में गोपालजी मंदिर का यह कार्यक्रम स्वयं में भव्यता के साथ आयोजन की भव्यता की ओर बढ़ रहा है। मंदिर न्यास के सभी न्यासी व नगर के प्रबुद्धजन के साथ-साथ समाजसेवी संस्थाएं इस आयोजन में बढ़-चढक़र भाग ले रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें