जांजगीर-चांपा. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले एक सहायक उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मालखरौदा थाना प्रभारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव के समक्ष प्रतिवदेन प्रेषित कर सहायक उपनिरीक्षक राजेन्द्र तिवारी के विरूद्ध मर्ग क्रमांक 08/17 की पंचनामा कार्यवाही करने के लिए उपस्थित न होने एवं पूर्व में भी इसी प्रकार अन्य महत्वपूर्ण ड्यूटियों के दौरान अनुपस्थित रहने के साथ ही स्वेच्छाचारिता प्रदर्शित करने की शिकायत की थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए एसएसपी यादव ने सहायक उपनिरीक्षक राजेन्द्र तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, सहायक उपनिरीक्षक राजेन्द्र तिवारी को रक्षित केन्द्र जांजगीर में संबद्ध किया गया है। साथ ही उसके कृत्यों की प्रारंभिक जांच के लिए अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती को जांचकर्ता अधिकारी नियुक्त किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें