जांजगीर-चाम्पा. लोक सुराज अभियान के तहत विकासखण्ड मालखरौदा
के ग्रांम पंचायत भांठा में 11 मई को आयोजित समाधान शिविर के नोडल अधिकारी एसके कश्यप (जिला साक्षरता मिशन) होंगे।
इसी प्रकार विकासखण्ड
जैजैपुर के ग्राम पंचायत परसदा में आगामी 15 मई और ग्राम पंचायत बेलादुला
में 19 मई को आयोजित होने वाले समाधान शिविरों के लिए अब जिला शिक्षा
अधिकारी सक्ती आरपी आदित्य को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस
संबंध में कलेक्टर कार्यालय से संशोधित आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार पहले ग्राम पंचायत भांठा समाधान शिविर के लिए जिला साक्षरता
मिशन के बीपी राठौर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था, जबकि
परसदा और बेलादुला समाधान शिविर के लिए प्रमोद आदित्य को नोडल अधिकारी
बनाया गया था। आदेश में यह भी कहा गया है कि शिविरों के लिए नियुक्त नोडल
अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी (नोडल अधिकारी लोक सुराज अभियान) जिला
पंचायत जांजगीर-चाम्पा के मार्गदर्शन में कार्य करेगें। साथ ही संबंधित
जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित कर
समाधान शिविरों की आवश्यक व्यवस्था और मॉनिटरिंग सुनिश्चित करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें