जांजगीर-चांपा. लोक सुराज अभियान के तहत अकलतरा विकासखण्ड के ग्राम अमोरा
में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। अमोरा क्लस्टर के 10 ग्राम पंचायतों
से प्राप्त तीन हजार 790 आवेदनों पर किए गए कार्रवाई के बारे में बताया
गया। जिला पंचायत के उपाध्यक्ष अजीत साहू, जिला पंचायत सदस्य कल्याणी साहू, जनपद सदस्य सुभद्रा उइके, शिवनंद नोरगे
पूर्व विधायक सौरभ सिंह, डां. जवाहर दुबे सहित त्रि-स्तरीय पंचायत के
जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
शिविर में खाद्य विभाग के अधिकारी ने
प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी देते हुए बताया कि 115 नए सदस्यों
का नाम राशन कार्ड में शामिल किया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत
पात्र 93 हितग्राही महिलाओं को गैस सिलेण्डर व चूल्हा प्रदान किया गया।
इसी प्रकार राजस्व विभाग द्वारा मुख्यमंत्री आबादी पट्टा वितरण योजना के
तहत एक हजार 18 परिवारों के लिए आबादी पट्टा जारी किया गया। कृषि विभाग की
योजना के तहत तीन हितग्राहियों को 50 प्रतिशत अनुदान पर स्प्रेयर पंप दिया
गया। उद्यानीकी विभाग द्वारा 15 किसानों को अमरूद के पौधे निःशुल्क दिए गए।
आर्थिक मदद् से मिली राहत
राष्ट्रीय
परिवार सहायता योजना के तहत मुखनीबाई, सीता बाई और रूक्खणी बाई को
20-20 हजार रूपए का चेक प्रदान किया गया। आर्थिक मदद् मिलने पर तीनों
महिलाओं ने खुशी जाहिर किया। उन्होंने बताया कि वे कृषि मजदूरी कर जीवन
यापन करने वाले परिवार से है। सरकार की राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना की
सराहना करते हुए कहा कि विपरीत समय में आर्थिक मदद् मिल जाना बड़ी बात है।
आबादी पट्टा मिलने से खुशी
समाधान शिविर में 10 परिवारों को उनके काबिज भूमि का पट्टा दिया गया।
रोगदा के श्री संजू सिंह ने बताया कि घर का पट्टा मिल जाने से उसके परिवार
में खुशी का माहौल है। वे शासकीय आबादी भूमि पर कच्चा मकान बनाकर रह रहे
थे। अब उन्हें उनके भूमि का कागजात मिल गया है। अब वे निश्चिंत होकर पक्का
मकान बना सकेंगे।
ज्ञान बाई को मिला गैस चूल्हा
रोगदा की ज्ञानबाई को गैस सिलेण्डर व चूल्हा मिलने से चेहरे पर
मुस्कान आ गई। उन्होंने कहा खाना बनाने में कम समय लगेगा। अपने परिवार को
अधिक समय दे सकेंगी। लकड़ी नहीं जलाने व धुआं नहीं होने से पर्यावरण की
सुरक्षा भी होगी। ज्ञान बाई ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना को
पर्यावरण व स्वास्थ के दृष्टि से उपयोगी बताया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें