शनिवार, 4 मार्च 2017

छग ब्लड डोनर फाउंडेशन को राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान

जांजगीर-चांपा. करनाल के गोल्डन मूमेंट्स होटल में प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच द्वारा आयोजित ’ग्रेट अचीवर अवार्ड’ समारोह में विश्व विखयत अंबेसडर ऑफ पीस आचार्य डॉ. लोकेश मुनि और पंडित दीनदयाल के भतीजे विनोद शुक्ला द्वारा छत्तीसगढ ब्लड डोनर फाउंडेशन द्वारा किए गए विभिन्न सामाजिक कार्यो के लिए प्रदेश अध्यक्ष विवेक साहू को ग्रेट अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति के फाउंडर और अध्यक्ष नरेंद्र अरोरा ने किया।  ग्रेट अचीवर अवार्ड पूरे भारत के 100 समाज सेवकों को दिया गया। प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति 2003 से अब तक शहीदों को समर्पित 600 से ज्यादा प्रोग्राम करा चुकी है और 10000 से ज्यादा समाज सेवकों का सम्मान कर चुकी है।  कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की ही समाज सेविका ग्रेस कुजूर का सम्मान किया गया। कुजूर मेन्टल बच्चों का डेवलपमेंट प्रोग्रम करती है। आचार्य डॉ. लोकेश मुनि ने कहा कि देश आज दीनदयाल की सोच को लेकर आगे बढ़ रहा है। दीनदयाल ने अपना सारा जीवन देश को समर्पित किया। विनोद शुक्ला ने कहा कि दीनदयाल उपाध्यय एकात्म मानव दर्शन के प्रेणता थे। इस आवार्ड में देश की विभिन्न विभिन्न संस्कृति भी देखने को मिली। सभी सम्मानीय समाज सेवकों का सबसे पहले हरियाणी पगड़ी बांधकर स्वागत किया गया। विवेक साहू को छत्तीसगढ़ ब्लड डोनर फाउंडेशन के कीर्ति कुमार, रविंद्र सिंह क्षत्रिय, स्मिता तांडी, प्रशांत महतो, राकेश साहू, सविता साहू, पोषण साहू राज आढ़तिया, पवन आढ़तिया, इन्दर प्रेम चंदानी, बंटी रामटेके, ओमी जैन आदि ने शुभकामनाएं दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें