सोमवार, 5 जून 2017

मोदी सरकार के तीन साल का कार्यकाल दुर्भाग्यपूर्ण-शेषराज, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ने ‘दैनिक नवीन कदम’ से की चर्चा

जांजगीर-चांपा. वर्ष 2014 तक विकास मार्ग पर अग्रसर भारत को मोदी सरकार ने केवल पीछे धकेला है। करोड़ों युवाओं को नौकरी देने, देश के किसानों को फसल का मुआवजा देने, गरीब-असहाय तबके के लोगों की गरीबी दूर करने, विदेशों से कालाधन वापस लाने और सभी भारतवासियों के खाते में 15-15 लाख रुपए जमा करने का वादा कर मुकर गई है। ये बातें महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष शेषराज हरवंश ने दैनिक नवीन कदम से विशेष चर्चा में कही। 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन साल का कार्यकाल दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 तक विकास मार्ग पर अग्रसर भारत को मोदी ने केवल पीछे धकेला है। मोदी सरकार ने अपनी चुनावी वायदे के तहत करोड़ों युवाओं को नौकरी देने, देश के किसानों को फसल का मुआवजा देने, गरीब-असहाय तबके के लोगों की गरीबी दूर करने, विदेशों से काला धन वापस लाने और सभी भारतवासियों के खाते में 15-15 लाख रुपए जमा करने की बात कही थी, लेकिन एक भी वायदा अब तक पूरा नहीं हुआ है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चीन और जपान जैसे कई देश वर्तमान में जहां टेक्नालॉजी के क्षेत्र में पूरे विश्व में अपना दबदबा कायम करने का प्रयास कर रहे हैं, वहीं भारत देश के करोड़ों लोग नोटबंदी के बाद से बैंक और एटीएम बूथ के सामने लाइन लगाने से नहीं उबर पा रहे हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि लोगों को अपनी खून-पसीने की कमाई के लिए आज दर-दर भटकना पड़ रहा है। 

उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार ने प्रतिवर्ष एक करोड़ युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी यह आंकड़ा पूरा नहीं हो पाया। बीते आठ नवंबर को पूरे भारत में नोटबंदी के अदूरदर्शिता निर्णय के कारण आज भी देश के लाखों एटीएम खाली पड़े हैं, जिससे जनता परेशान हैं। मोदी सरकार किसी भी क्षेत्र में सफल नहीं हुई है, जिसका खामियाजा देश की लाखों-करोड़ों जनता को भुगतना पड़ रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें