सक्ती. छग चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज इकाई सक्ती द्वारा आगामी 26 जून दिन सोमवार को रात सात बजे से स्थानीय हटरी धर्मशाला में गुड्स सर्विस टैक्स (जीएसटी) पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है, जिसमें सुप्रसिद्ध चार्टेड एकाउन्टेड आकर्श गर्ग रायपुर सहित जिले के वाणिज्य कर अधिकारी जानकारी देंगे।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए छग चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज इकाई सक्ती के अध्यक्ष जगदीश बंसल ने बताया कि पूरे देश में संभावित एक जुलाई से प्रारंभ होने वाले एक देश-एक कर के अंतर्गत जीएसटी को लेकर छोटे-बड़े व्यापारी बंधुओं में भ्रम की स्थिति है। व्यापारियों को जीएसटी के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर उन्हें बेहतर व्यापार कैसे करें, इस संबंध में जानकारी देने के लिए यह सेमिनार आयोजित किया गया है। छग चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज इकाई सक्ती के सदस्यों सहित गल्ला किराना व्यापारी संघ एवं नगर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों के सदस्यों से अधिकाधिक संख्या में इस जीएसटी सेमिनार का लाभ लेने के लिए आग्रह किया गया है। सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप मे जिले के वाणिज्य कर अधिकारी टीपी सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। सक्ती इकाई के अध्यक्ष जगदीश बंसल ने नगर सहित आसपास के क्षेत्र के व्यापारी बंधुओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर इस सेमीनार का लाभ उठाने का आग्रह किया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें