सक्ती. रथयात्रा के पावन पर्व पर नगर में भगवान जगन्नाथ की यात्रा 25 जून को शाम 4 बजे श्रीराम मंदिर से प्रारंभ होकर हटरी चौक, नवधा चौक, अग्रसेन चौक, मां महामाई दाई मंदिर मार्ग, मस्जिद रोड, हटरी हॉस्पिटल रोड, हॉस्पिटल चौक, बुधवारी बाजार, गौरव पथ, बुधवारी बाजार, सोसाइटी चौक, कोरबा रोड होते हुए श्रीराधाकृष्ण मंदिर पहुंचेगी। रथयात्रा का आयोजन संत कृपालु महाराज की कृपा प्राप्त शिष्या श्रीश्वरी देवी के मार्गदर्शन में किया गया है
उक्ताशय की जानकारी देते हुए श्यामा श्याम सत्संग समिति सक्तीके सदस्य कैलाश अग्रवाल एवं सुजीत पारीक ने बताया कि नगर में भव्य रूप से रथ यात्रा के आयोजन को लेकर वृहद रूप से तैयारी की जा रही है। श्यामा श्याम सत्संग समिति के सदस्यों सहित जिले भर के विभिन्न स्थानों से सत्संगी भाई सैकड़ों की संख्या में रथयात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं श्रीश्वरी देवी के सानिध्य में पूरे प्रदेश के सभी बंधुओं को इस रथयात्रा कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। रथयात्रा की नगर के चौक-चौराहों पर स्वागत एवं पूजा अर्चना की जाएगी। रथयात्रा के श्रीराधाकृष्ण मंदिर पहुंचने पर वहां भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। सुजीत पारीक ने सक्ती सहित आसपास के क्षेत्र के भक्तजनों एवं नागरिक बंधुओं को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल होकर पुण्य का भागी होने का आग्रह किया है। श्यामा श्याम सत्संग समिति ने 25 जून को शाम 4 बजे सभी बंधुओं को श्रीराम मंदिर पहुंचने का आग्रह भी किया है। उन्होंने बताया कि 24 जून को श्रीश्वरी देवी के सक्ती नगर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया तथा नगर के श्रीराधाकृष्ण मंदिर में भजन-कीर्तन का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लिया। 25 जून के रथयात्रा कार्यक्रम की तैयारियों में सुरेश अग्रवाल डीएम, बजरंग लाल अग्रवाल, मुकेश शर्मा, रिंकु देवी अग्रवाल, मीना अग्रवाल, सुदेश गुप्ता, देवेन्द्र पटेल, ऐश्वर्य पटेल, धर्मेन्द्र सोन, राजेन्द्र बेहरा सहित श्यामा श्याम सत्संग समिति सक्ती के सदस्य जुटे हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें