जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ कौशल ओलंपियाड 2017 के तहत पहले चरण में जिले के विभिन्न विकासखण्डों के लिए शासकीय आईटीआई संस्थानों में विकासखण्ड स्तरीय कौशल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी मेें शनिवार को विकासखण्ड नवागढ़ के लिए मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना में प्रशिक्षित एवं प्रशिक्षणरत युवक-युवतियों के लिए लाईवलीहुड कॉलेज में खण्ड स्तरीय कौशल प्रतियोगिता आयोजित की गई।
इस प्रतियोगिता में ब्यूटी एण्ड वैलनेस सेक्टर में ब्राईडल मेकअप, ऑटोमोटिव में ड्राईवर सह मैकेनिक, इलेक्ट्रिकल में इलेक्ट्रिशियन डोमेस्टिक, गारमेंट मेकिंग में टेलरिंग, कंस्ट्रकशन में राजमिस्त्री और टेली एकांउटिंग के कुल 193 युवक-युवतियों ने भाग लिया। विकासखण्ड स्तर में चयनित युवक-युवतियों को जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। इस दौरान कौशल विकास प्राधिकरण के सहायक संचालक मयंक शुक्ला, रोजगार अधिकारी चारूचित्रा, कामगार फाउण्डेशन के उमेश कर्ष और नवागढ़ व्हीटीपी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें