शनिवार, 22 जुलाई 2017

पिता की स्मृति में प्राचार्य मनोज ने दान की एम्बुलेंस, जिला अस्पताल के सिविल सर्जन को सौंपी वाहन की चॉबी

जांजगीर-चांपा. विवेकानंद स्कूल के प्राचार्य मनोज पाण्डेय अपने बीमार पिता को जब इलाज के लिए निजी वाहन से बिलासपुर लेकर जाते थे, तब रास्ते में उन्हें कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सडक़ पर वाहनों का रेलमपेल होने के कारण रास्ता नहीं मिलता था, जिसके चलते अस्पताल पहुंचने में विलंब होता था।

वहीं रास्ते में एम्बुलेंस को देखकर वाहन चालक रास्ता दे देते थे। इस बीच उनके पिता रामकुमार पाण्डेय का देहांत हो गया। उनके निधन के बाद प्राचार्य पाण्डेय ने यह संकल्प लिया कि वे अपनी पिता की स्मृति में जिला अस्पताल को एक एम्बुलेंस देगें, ताकि बीमार लोगों को अस्पताल तक पहुंचने में विलंब न हो। बीते दिनों स्व. रामकुमार पाण्डेय की पहली बरसी थी। इसके बाद प्राचार्य मनोज पाण्डेय एवं उनके भाई कमांडेंट राजेश पाण्डेय ने उस संकल्प को पूरा करते हुए जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. पीसी जैन को एम्बुलेंस की चॉबी सौंपी। इस अवसर पर स्व. रामकुमार पाण्डेय के बड़े भाई रघुराज प्रसाद पाण्डेय, कृष्णकुमार पाण्डेय, डॉ. यूसी शर्मा, रमेश मिश्रा, किशोर पाण्डेय, प्रदीप चतुर्वेदी, विवेक पाण्डेय, अविनाश शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें