रविवार, 2 जुलाई 2017

Lions School चांपा के खिलाफ धरना पांच को, शिवसैनिकों ने बैठक में विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

चांपा. नगरपालिका चांपा क्षेत्र में संचालित लायंस स्कूल के प्रबंधकों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। इस स्कूल से संबंधित मामला जहां कोर्ट में लंबित है, वहीं इस स्कूल के प्रबंधकों के कारनामों को लेकर अब शिवसैनिकों ने मोर्चा खोल दिया है। शिवसेना ने इस स्कूल से संंबंधित सभी मामलों में निष्पक्ष जांच एवं शीघ्र कार्यवाही की मांग को लेकर आगामी पांच जुलाई को चांपा में धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।

शिवसेना की बैठक एक जुलाई को चांपा के रेस्ट हाउस में आयोजित हुई। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने चर्चा के बाद सर्वसम्मति से आगामी पांच जुलाई को लायंस स्कूल से संबंधित सभी मामलों में निष्पक्ष जांच एवं शीघ्र कार्यवाही की मांग को लेकर चांपा में धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि धरना-आंदोलन को सफल बनाने संगठन से जुड़े सभी लोगों को जिम्मेदारियां दी गई है, साथ ही सभी से आग्रह किया गया है कि वे अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन करें। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमकार सिंह, ग्रामीण जिलाध्यक्ष धनाराम साहू, कार्यकारी अध्यक्ष गौरी शंकर पाढी, महिला जिला अध्यक्ष धनबाई धीवर, विधानसभा प्रमुख तरुण धीवर, जिला प्रवक्ता हुलेश चंद्रा, जिला सचिव शुभम राजपूत, युवा सेना विधानसभा अध्यक्ष जैजैपुर पुष्पेंद्र जांगड़े, शिवसेना नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर, युवा सेना के चांपा नगर अध्यक्ष कृष्णा टंडन, उपाध्यक्ष निकेश बरेठ, डभरा के अध्यक्ष खेमलाल, दिलेश्वर, पवन मनहर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें