सक्ती. नगर में दो वर्ष पहले जनसहयोग से निर्मित श्रीराधाकृष्ण मंदिर का द्वितीय वर्षगांठ महोत्सव 29 जनवरी मंगलवार को मंदिर परिसर में भव्य आयोजन के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर मनाया जाएगा।
इस दिन छप्पन भोग, अखण्ड ज्योति, फूलों की होली के साथ सुबह राधाकृष्ण मंदिर से विशाल निशान यात्रा का आयोजन किया गया है, जो नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए वापस आकर श्रीराधाकृष्ण मंदिर में समाप्त होगी। निशान यात्रा के दौरान मुरादाबाद के राहुल एंड पार्टी द्वारा आकर्षक नृत्य नाटिका एवं जीवंत झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसी दिन रात्रि 8 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया गया है, जिसमें कलकत्ता के सुप्रसिद्ध भजन गायक विक्रम चावला एवं खुशबू अग्रवाल द्वारा संगीतमय भजन संध्या में अपनी प्रस्तुति दी जाएगी। इस अवसर पर दोपहर एक बजे से मंदिर परिसर में भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया है, जिसमें नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण करेंगे। आयोजन को सफल बनाने राधाकृष्ण मंदिर सेवा समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों सहित नगरवासी तैयारियों में जुटे हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें