बुधवार, 17 जनवरी 2018

बाबा ने दिया क्रांतिकारी संदेश-इंजी. रवि पाण्डेय, पोड़ी राछा में गुरूघासीदास जयंती समारोह का आयोजन

जांजगीर-चांपा. संत शिरोमणी गुरूघासीदास बाबा ने मानव-मानव एक समान का जो क्रांतिकारी संदेश दिया, उससे हमारे देश में समाजिक समरसता की शुरूवात हुई। उक्त बातें गुरूघासीदास जयंती समारोह समिति के तत्वाधान में ग्राम पोड़ी राछा में आयोजित जयंती समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि इंजी. रवि पाण्डेय ने कही।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते इंजी. रवि पाण्डेय
उन्होंने आगे कहा कि बाबा कोई सामान्य मानव नहीं थे। वो महामानव थे और आज भी 261 वर्ष बाद भी उनके दिए गए संदेश प्रासंगिक हंै। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत के सभापति प्रेमचंद जायसी ने सामाजिक समरसता पर विस्तार से व्याख्यान दिया। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य ज्योति कश्यप ने कहा कि बाबा के बताए रास्ते पर चलने से हम सब मजबूत समाज और देश का निर्माण कर सकते हैं। अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गजानंद जांगड़े ने बाबा के संदेशों को बताया। इसके बाद कई क्षेत्र से पहुंचे पंथी नृत्य कलाकरों ने शानदार प्रस्तुति दी। लोककला मंच पामगढ़ मोर मयारू दौना की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। 

कार्यक्रम में किशन कश्यप, रेशमलाल बर्मन, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के ब्लाक अध्यक्ष डॉ. एस प्रकाश, नंदकुमार बनर्जी, पवन कश्यप, जनपद सदस्य प्यारेलाल कश्यप, कौशिल्या कमलेश, जितेन्द्र कश्यप, मनहरण साहू, राधेवल्लभ साहू, उत्तराकुमार साहू, आयोजन समिति के अध्यक्ष रामकुमार मनहर, रोहितकुमार मिरी, अनिल कुमार मनहर, होलीराम मनहर, नरेश कुमार सोनवानी, शैलेन्द्र कुमार दिवाकर, बेदराम आशीकर, व्यास पंडित, आचार्य करमनदास दिवाकर, विजय मनहर, रामविलास दिवाकर, रामाधार, रामभरोस, सुखदेव, रामावतार, गीताराम, बलराम, राधेश्याम, ठाकुरराम, किसनो, ज्ञानिकराम, छतराम, रामावतार, उत्तरा, नंदलाल, राजन, हीरा, भारत, चन्द्रमणी, नोहर, रोहित, सुरेश, रवि, डूडगिहा, प्रेम दिवाकर, उमेश कुमार, प्रमोद शास्त्री, मोहन मनहर, धर्मेन्द्र मनहर, बहोरिक पंकज सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें