जांजगीर-चांपा. जिले में दुर्घटना के बढ़ते आंकड़ों पर नकेल कसने नई एसपी ने विशेष रणनीति बनाई है। 26 जनवरी के बाद दुर्घटना रोकने विशेष अभियान चलाया जाएगा। खासकर, लोगों को जागरूक करने विशेष पहल की जाएगी। ज्यादातर दुर्घटनाएं यातायात नियम का पालन नहीं करने से हो रही है। इस दिशा में विशेष कदम उठाया जाएगा।
![]() |
| एसपी नीथू कमल |
ये बातें नवपदस्थ एसपी नीथू कमल ने मीडिया से बातचीत में कही। उल्लेखनीय है कि बीते कई सालों से दुर्घटना में मौत का ग्राफ बढ़ा है। आंकड़ों के मुताबिक, दुर्घटना में घायल होकर लोग रोजाना अस्पताल पहुंच रहे हैं तो वहीं हर दूसरे दिन किसी न किसी की जान सडक़ हादसे में जा रही है। एसपी नीथू कमल का कहना है कि ज्यादातर दुर्घटनाएं यातायात नियम का पालन नहीं करने से हो रही है। इस दिशा मे जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। खासकर, डभरा क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने साइबर क्राइम के मामले में भी विशेष कार्य करने का भरोसा दिलाया है। यहां बताना लाजिमी होगा कि इंटरनेट और स्मार्टफोन की पहुंच आसान होने के कारण साइबर क्राइम के मामले लगातार प्रकाश में आ रहे हैं, लेकिन यहां साइबर क्राइम सुलझाने कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। इसके चलते आरोपियों के हौसले बुलंद हैं।
एसपी नीथू कमल ने महिला उत्पीडऩ के मामलों में पुलिस की लापरवाही को भी बर्दाश्त नहीं करने की हिदायत दी है, क्योंकि कई ऐसे मामले हैं, जिन पर धारा 376 कायम करने के सालों बाद भी आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है। कुछ मामले सक्ती थाने के हैं। इन मामलों में पुलिस पर लेनदेन का आरोप भी लगा है। एसपी ने कहा कि चोरी की बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगाने अमले को रिचार्ज किया जाएगा। चोरी रोकने हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा फ्रिंगरप्रिंट व बिसरा जैसे मामलों की जांच में हो रहे विलंब पर भी काम करने का भरोसा दिलाया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें