जांजगीर. ग्राम पंचायत सरखों में बाल उद्यान का निर्माण करवाया गया है, जहां बुधवार को सरपंच संजय राठौर की उपस्थिति में खुशबूदार पौधों का रोपण किया गया। ग्राम सरखों के पुरोहित पं. राघवेन्द्र पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
पं. राघवेन्द्र पाठक ने उद्यान की क्यारी में सर्वप्रथम खुशबूदार पौधे रोपे। इसके बाद सरपंच संजय राठौर, उनकी धर्मपत्नी सहित ग्रामीणों ने बारी-बारी पौधे रोपकर नवनिर्मित उद्यान में हरियाली एवं सुंदरता बिखेरी। ज्ञात हो कि सरपंच राठौर द्वारा गांव के जिस जगह पर बाल उद्यान का निर्माण करवाया गया है, वह जगह कीचड़ एवं गंदगी से परिपूर्ण थी। वहां से गुजरते समय लोगों को नाक में रूमाल या कपड़ा रखना पड़ता था। इस समस्या से ग्रामीणजन परेशान थे, जिसे ध्यान में रखते हुए उक्त स्थल की साफ-सफाई करवाकर उसे बाल उद्यान का स्वरूप प्रदान किया गया है। सरपंच राठौर के इस पहल की ग्रामीणों द्वारा सराहना की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें