बुधवार, 17 जनवरी 2018

पुलिस अधीक्षक नीथू ने ली जनप्रतिनिधियों की बैठक, दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए किया विचारों का आदान-प्रदान

डभरा. क्षेत्र में सडक़ दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक नीथू कमल द्वारा दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं जनचेतना के लिए डभरा थाना में बुधवार को अनुविभाग डभरा के सरपंचों, जनपद सदस्यों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की बैठक ली गई।

बैठक में दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विचारों का आदान-प्रदान किया गया। एसपी ने जनप्रतिनधियों से अनुरोध किया कि वे अपने-अपने ग्राम की जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। शराब पीकर वाहन चालने, बिना हेलमेट, बिना लायसेंस वाहन चालन, बच्चों द्वारा वाहन चालन, मोबाइल से बात करते हुए वाहन चालन की प्रवृत्ति को हतोत्साहित करें। बैठक में उपस्थित अनुविभाग के थाना प्रभारियों को हिदायत दी गई कि ग्रामों में चलित थानों का आयोजन कर यातायात के नियमों, बैंक, एटीएम फ्राड के संबंध में जानकारी दी जाए। पुलिस अधीक्षक द्वारा सरपंचों को एटीएम, चिटफंड कंपनियों के माध्यम से ठगी होने वाली घटनाओं के संबंध में अवगत कराते हुए ग्रामीणों को आगाह करने कहा गया। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष, क्षेत्र के सरपंच, जनप्रतिनिधि, पत्रकार, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीडी तिर्की, तहसीलदार नीलम टोप्पो एवं अनुविभाग के सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें