बुधवार, 17 जनवरी 2018

जानिए...महिला सहकारिता विस्तार अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक से क्यों की पिहरिद के समिति अध्यक्ष की शिकायत

मालखरौदा. सेवा सहकारी समिति पिहरीद के अध्यक्ष द्वारा सहकारिता विभाग में पदस्थ एक महिला अधिकारी के साथ गाली-गलौज एवं दुव्र्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से क्षुब्ध महिला अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत करते हुए समिति अध्यक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मालखरौदा विकासखंड में सहकारिता विस्तार अधिकारी के पद पर कार्यरत संध्या सोनवानी ने अपनी शिकायत में कहा है कि सेवा सहकारी समिति मर्यादित पिहरीद पंजीयन क्रमांक 901 के अध्यक्ष अशोक डहरिया को संस्था में अवैधानिक रूप से भृत्य के पद पर नियुक्त उनके भाई अजय डहरिया को काम से निकाले जाने के संबंध में उनके द्वारा निर्देशित किया गया था। इस संबंध में जानकारी लेने के लिए जब उन्होंने समिति के अध्यक्ष से मोबाइल पर संपर्क किया तो समिति अध्यक्ष द्वारा उनके साथ गाली-गलौज करते हुए दुव्र्यवहार किया गया। समिति अध्यक्ष की इस हरकत से उन्हें मानसिक आघात पहुंचा है। सहकारिता विस्तार अधिकारी संध्या सोनवानी ने पुलिस अधीक्षक से समिति अध्यक्ष अशोक डहरिया के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज कर दण्डात्मक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। शिकायत के साथ उन्होंने समिति के अध्यक्ष के साथ मोबाइल पर हुई बातचीत की आडियो सीडी भी एसपी को सौंपी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें