जांजगीर-चांपा. लायनेस क्लब जांजगीर द्वारा दोनों पैर से दिव्यांग 18 वर्षीय अजय यादव को ट्राइसिकिल दिया गया। इस अवसर पर क्लब की डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट शबाना नाज विशेष रूप से उपस्थित थीं।उन्होंने कहा कि लायनेस क्लब की महिला इकाई द्वारा जरूरतमंदों के लिए सहायता एक अनुकरणीय कदम है। उन्होंने लायनेस क्लब जांजगीर द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यो की सराहना की। लायनेस अध्यक्ष जूही गौरहा ने लायनेस सचिव माधवी सिंह को धन्यवाद दिया, जिनके द्वारा दिए गए अनुदान राशि से दिव्यांग युवक को ट्राइसिकिल की सहायता दी गई। उन्होंने कहा कि सच्ची भावना से सेवा की राह में कई कदमों का साथ स्वमेव होता चला जाता है। सचिव माधवी सिंह ने कहा कि दीन-दुखियों की सेवा करने से जो सुखानुभूति होती है वह अवर्णीय है। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लायनेस शबाना नाज, लायन जगतरामका, सुशीला जगतरामका, लायंस अध्यक्ष देवेश सिंह, लायनेस अध्यक्ष जूही गौरहा, लायंस सचिव ब्रजेश गौरहा, लायनेस सचिव माधवी सिंह, कोषाध्यक्ष नमीषा थवाईत, सरिता शर्मा, कल्पना केशरवानी, सरोज पाटनी, मधु शर्मा, प्राची पाण्डेय, स्मृति गौरहा, संगीता अग्रवाल, गंगा गट्टानी, सुनीता गट्टानी, प्रणीता अग्रवाल, प्रभा साहू, छबि जैन, लक्ष्मी यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।