शुक्रवार, 21 जुलाई 2017

देवी-देवताओं पर अशोभनीय टिप्पणी से भडक़ा आक्रोश, सपा सांसद की शव यात्रा निकालकर हिन्दू रीति-रिवाज से किया गया पुतला दहन

जांजगीर-चांपा. समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश अग्रवाल द्वारा संसद में हिन्दू देवी-देवताओं पर दिए गए असंसदीय आपत्तिजनक बयान के बाद जांजगीर के युवाओं में भारी आक्रोश है। जिला मुख्यालय जांजगीर में युवाओं ने सांसद अग्रवाल के पुतले का हिन्दू रीति-रिवाज से शव यात्रा निकाल पिंड क्रियाकर्म करते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए तथा उसका दहन किया। साथ ही उनके बयान की कड़ी निंदा की। 

दरअसल, संसद में गोरक्षा के नाम पर हो रही हिंसा पर चर्चा के दौरान भारी हंगामे के बीच राज्यसभा में समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश अग्रवाल ने हिंदू देवी-देवताओं के नाम को शराब के साथ जोडक़र बयान दिया। इसी के बाद हंगामा बढ़ता गया। इसी कड़ी में जांजगीर के जयस्तंभ चौक से नेताजी चौक तक सांसद नरेश अग्रवाल की शव यात्रा निकाली गई और हिन्दू रीति-रिवाज से उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा के जिला महामंत्री प्रशांत सिंह ठाकुर, एल्डरमेन अनुराग तिवारी, भाजयुमो जिला महामंत्री जितेंद्र देवांगन, जिला संयोजक आईटी सेल अभिमन्यु राठौर, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक राहुल सेन, नगर मंडल अध्यक्ष शिवचमन सिंह, पंकज अग्रवाल, राकेश रूपवानी, स्वप्निल कौशिक, अशीष शर्मा, किशन अघरिया, मनीष देवांगन, अमित यादव, अंकित राठौर, शैल राठौर, दिनेश राठौर, प्रदीप राठौर, प्रयांश केशरवानी, मनीष चंद्रा, रितेश राठौर,  जयंत खूंटे, बाटा यादव, लल्लू यादव सहित अन्य युवा शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें