मंगलवार, 21 मार्च 2017

बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट और रंगोली के प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

जांजगीर. लायनेस क्लब जांजगीर द्वारा जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल में पुरस्कार वितरण किया गया। लायनेस क्लब द्वारा रंगोली और बेस्ट आउट ऑफ  वेस्ट प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को लायनेस डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट 323-सी शबाना नाज द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट द्वारा बच्चों को आदर्श विद्यार्थी बनने की प्रेरणा दी गई और छात्रों के चहुंमुखी विकास में पाठशाला और शिक्षक के महत्व को समझाया गया। लायनेस अध्यक्ष जूही गौरहा ने कहा कि पुरानी और अनुपयोगी संसाधनों से उपयोगी वस्तु बनाना एक सराहनीय कला है, यह पर्यावरण संरक्षण के लिए विद्यार्थियों को अवश्य प्रेरित करेगा। इस अवसर पर जय भारत स्कूल से अजय गट्टानी, अशोक गट्टानी, डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट शबाना नाज, जगतरामका, सुशील जगतरामका, लायनेस अध्यक्ष जूही गौरहा, सचिव माधवी सिंह, कोषाध्यक्ष नमीषा थवाईत, सरिता शर्मा, लायंस अध्यक्ष देवेश सिंह, ब्रजेश गौरहा, कल्पना केशरवानी, अनुराधा मिश्रा, सरोज पाटनी, मधु शर्मा, स्मृति गौरहा, प्राची पाण्डेय, प्रियंका मोदी, गंगा गट्टानी, सुनीता गट्टानी, संगीता अग्रवाल, प्रभा साहू, प्रणीता अग्रवाल उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें