मंगलवार, 21 मार्च 2017

चंडी मंदिर बिर्रा में चैत्र बासंती नवरात्र 29 से

बिर्रा. जय मां चंडी विकास समिति बिर्रा द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र बासंती नवरात्रि पर्व का आयोजन चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा 29 मार्च से 5 अप्रेल तक आयोजित किया गया है। 

व्यास पंडित भागवत प्रसाद पांडेय होंगे। नवरात्रि पर्व पर मनोकामना ज्योति कलश प्रज्जवलित होंगे। मनोकामना घृत ज्योति 651 रुपए, तेल ज्योति 451 रुपए व मनोकामना मंगल ज्वारा के लिए 101 रुपए निर्धारित किया गया है। ज्योति कलश के लिए अध्यक्ष जय मां चंडी विकास समीति बिर्रा, सम्मेलाल यादव बिर्रा, रामनारायण थवाईत लिपिक डीडीएस स्कूल बिर्रा से संपर्क कर रसीद प्राप्त किया जा सकता है। आयोजन को लेकर जय मां चंडी विकास समीति के सदस्य जुटे हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें