अकलतरा. जैन समाज द्वारा 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जन्म जयंती 9 अप्रैल को आचार्य पुष्पदन्त सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री 108 प्रतीक सागर महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मनाई जाएगी।
जैन समाज अध्यक्ष सुशील जैन एवं सचिव रुपेश जैन ने बताया कि 8 अप्रैल को बिलासपुर से पदयात्रा करते हुए मुनि श्री 108 प्रतीक सागर महाराज का नगर आगमन होगा। 9 अप्रैल को महावीर जयंती पर सुबह पांच बजे प्रभातफेरी, सुबह 7 बजे भगवान महावीर का जलाभिषेक एवं शांतिधारा, सुबह साढ़े 8 बजे शोभायात्रा जैन मंदिर से निकाली जाएगी। नगर भ्रमण करने के बाद शोभायात्रा वापस जैन मंदिर पहुंचेगी। दोपहर 3 बजे मुनि श्री 108 प्रतीक सागर महाराज का मंगल प्रवचन शाम 5 बजे जैन समाज का सामूहिक भोज एवं रात 8 बजे मंगल आरती होगी। जैन समाज के सभी लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर सफल बनाने का आग्रह जैन समाज के अध्यक्ष ने किया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें