मंगलवार, 26 सितंबर 2017

Railway stand में ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा अवैध वसूली जारी, आंखों पर पट्टी बांधकर बैठा है Railway administration

चांपा. स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में स्टैण्ड ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा अवैध वसूली की शिकायत लगातार मिल रही है। इसके बावजूद रेलवे के अधिकारी स्टैण्ड ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। 

चांपा जंक्शन हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग का महत्वपूर्ण स्टेशन है, जहां से रोजाना हजारों की संख्या में यात्री गंतव्य की ओर रवाना होते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन परिसर में साइकिल स्टैण्ड का ठेका दिया गया है। स्टैण्ड ठेकेदार को रेलवे द्वारा निर्धारित दर से साइकिल व अन्य वाहनों का किराया वसूलना है, लेकिन स्टैण्ड ठेकेदार के कर्मचारी अपनी मनमानी पर उतर आए हैं। वे यात्रियों से न केवल मनमानी राशि वसूल रहे हैं, बल्कि दुव्र्यवहार करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। स्टैण्ड के कर्मचारियों के खिलाफ लगातार शिकायत मिल रही है, इसके बावजूद रेलवे के अफसर चुप्पी साधे हुए हैं, जो समझ से परे है। कुछ लोगों ने बताया कि स्टैण्ड के कर्मचारियों द्वारा निर्धारित शुल्क दस रुपए के बजाय 20 रुपए वसूला जा रहा है। तय राशि से अधिक नहीं दिए जाने पर स्टैण्ड कर्मचारी बदसुलूकी पर उतर आते हैं। यहां रखे गए बाइक और अन्य वाहनों से पेट्रोल-डीजल की चोरी भी आम बात हो गई है। इतना सबकुछ होने के बाद भी रेलवे प्रशासन आंखों पर पट्टी बांधकर बैठा हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें