शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2018

क्राइम फ्री इंडिया फोर्स के प्रदेशाध्यक्ष बने पत्रकार पं. राघवेन्द्र पाठक

जांजगीर. भ्रष्टाचार एवं घोटालों को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से गठित क्राइम फ्री इंडिया फोर्स आरटीआई प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष के पद पर जिला मुख्यालय जांजगीर के वरिष्ठ पत्रकार पं. राघवेन्द्र पाठक की नियुक्ति की गई है। फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश भारद्वाज ने नोयडा स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार यह नियुक्ति की है।

ज्ञात हो कि पत्रकार पं. राघवेन्द्र पाठक पिछले कई महीनों से इस संगठन में जुडक़र नि:स्वार्थ भाव से जनहित से जुड़े कार्य कर रहे हैं। उनकी लगनशीलता को ध्यान में रखते हुए संगठन के छत्तीसगढ़ प्रभारी मनमोहन सावडिय़ा की अनुशंसा पर उन्हें प्रांतीय संयोजक की जवाबदारी दी गई थी। इस जवाबदारी को पं. पाठक ने बखूबी निभाया, जिससे प्रभावित होकर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चंद महीनों के भीतर उन्हें बड़ी जवाबदारी सौंपी है। पं. पाठक की नियुक्ति से संबंधित पत्र संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय से नौ फरवरी को प्राप्त हुआ है, जिसकी खबर लगते ही संगठन से जुड़े प्रदेशभर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। वहीं स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने भी प्रसन्नता जाहिर करते हुए पं. राघवेन्द्र पाठक को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें