मंगलवार, 21 मार्च 2017

बिजली की आंख मिचौली से उपभोक्ता परेशान

जांजगीर-सिलादेही. विद्युत सब स्टेशन बिर्रा के जिम्मेदारों ने क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को शायद परेशान करने का ठेका ले लिया है, तभी तो मनमर्जी से बिजली बंद कर देना आम बात हो गई है। क्षेत्र के 13 गांव के उपभोक्ता बिजली की आंख-मिचौली से बेहद परेशान है। 

आलम यह है कि बिजली बंद होने का कोई टाइम टेबल नहीं है। गौरतलब है कि बिर्रा सब स्टेशन के कर्मचारियों द्वारा कहीं फाल्ट हो जाने से सिलादेही की लाइट काट दी जाती है। जहां एक जगह की आई खराबी से सभी जगह की लाइट बंद कर सुधार कार्य किया जाता है, जिससें हमेशा बिजली की आवाजाही होती है। बिजली बंद होने पर ऊपर से बंद है कहकर अपना पल्ला झाड़ लेते है।
 

13 गांव मात्र एक लाइनमैन

सब स्टेशन बिर्रा में एकमात्र लाइनमैन की नियुक्ति है जो शाम होते ही अपने गंतव्य चला जाता है। रात की पाली आपरेटर के भरोसे छोड़ दी जाती है, जिसमें रात्रिकालिन समस्या होने पर रातभर बगैर बिजली के रहना पड़ता है। इन समस्याओं सें उच्चाधिकारी भी वाकिफ  है परंतु इस ओर ध्यान देना मुनासिब नहीं समझा जाता है, जिसका परिणाम क्षेत्र के उपभोक्ताओं को झेलना पड़ रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें