शुक्रवार, 17 मार्च 2017

हसौद कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ धरना-प्रदर्शन

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

 

हसौद. शासकीय नवीन महाविद्यालय हसौद के प्रभारी प्राचार्य द्वारा की जा रही मनमानी के विरोध में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के कार्यकर्ताओं एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने संभाग प्रभारी कमल भार्गव के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम अतिरिक्त तहसीलदार हसौद को सात बिन्दुओं का ज्ञापन सौंपा।

अतिरिक्त तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए उनसे महाविद्यालय में हुए भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच कराने व जांच होते तक प्रभारी प्राचार्य डॉ. पीडी महंत को महाविद्यालयीन कार्य से मुक्त रखने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम का संचालन कमल भार्गव तथा आभार रवि खटर्जी ने किया। धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए संभाग प्रभारी भार्गव ने कहा आज संपूर्ण छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। जनता शासन के तानाशाही रवैये से आहत है। महाविद्यालय में हो रही मनमानी इसका जीता जागता उदाहण है। हरी खटर्जी ने कहा की हसौद महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य को तत्काल प्रभारमुक्त कर तानाशाही पूर्ण की गई अतिथि प्राध्यापकों की नियुक्ति की जांच की जाए। कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष युवा जनता कांग्रेस सुखबाई खुंटे, छात्रसंघ अध्यक्ष तिलक महिलांगे, डॉ बीके महेश, रमेश चन्द्रा, आशीष रात्रे, महेन्द्र चन्द्रा, रवि खटर्जी आदि ने भी संबोधित किया। धरना-प्रदर्शन में मुख्य रूप से सुदीप पाल, चैतराम बंजारे, भुवनलाल साहू, सूरज बंजारे, जादूराम साहू, समयलाल जांगडे, ओंकार बंजारे, लकेश्वर महंत, भुनेश्वर खाण्डे, भीषमदेव भारती, मंगल बंजारे, मनोज साहू, कृष्णा साहू, साखीराम कुर्रे, सुखलाल साहू, बालेश्वर साहू, प्रेमलाल यादव, जगेश्वर चन्द्रा, राजकुमार खुंटे, रमेश बंजारे, सरजू जांगडे, नरेश नारंग, तोशिबा आनंद, भूनेश्वर साहू, सीता बाई जाटवर, सावित्री रात्रे, संतोषी रात्रे, प्रीति पंकज, लक्ष्मीन मनहर, रोशनी महंत, सोनाई बाई महंत, प्रज्ञा कश्यप, प्रतिभा कुर्रे, सहोद्री बाई महंत सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता व महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें