मंगलवार, 28 मार्च 2017

गर्मी की शुरूआत से बढ़ी देसी फ्रिज़ की मांग

पिछले वर्ष की तुलना इस वर्ष थोड़ा बढ़ी है कीमत

 

जांजगीर-चांपा. गर्मी की शुरूवात होते ही मटकों की मांग बढ़ गई है। नगर के बाजार के अलावा अकलतरा रोड में इन दिनों मटका खरीदार पहुच रहे हैं। बताया जा रहा है कि पिछले वर्ष की तुलना इस वर्ष मटकों का दाम थोड़ा बढ़ गया है। बावजूद इसके बिक्री में कोई भी कमी नहीं आई है। 

वैसे वर्तमान में मटकों के दाम 50 रुपए से लेकर 150 रुपए तक बेचा जा रहा है। घड़ा बनाने वाले कुम्हारों ने बताया कि मटका बनाने के लिए भी उनको मिट्टी व लकड़ी खरीदना पड़ता है। इस वर्ष लकड़ी की दाम बढ़े हैं, जिसके कारण मटकों के दाम में वृद्धि की गई है। उन्होंने बताया कि गर्मी आते ही मटकों की मांग बढ़ जाती है। आधुनिक युग में फ्रिज के आने के बाद भी मटकों की मांग में कोई भी कमी नहीं आई है। 

क्योंकि वर्तमान में नगर के इलेक्ट्रानिक दुकान में फ्रिज 10 हजार से लेकर 25 हजार तक बिक रहे है। मंहगाई होने के कारण गरीब वर्ग के लोग फ्रिज नहीं खरीद सकते, इसलिए वे मटके का इस्तेमाल करते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें