खरौद में जिला कांग्रेस की बैठक आयोजित, प्रदेशाध्यक्ष की पैदल यात्रा को लेकर हुई चर्चा
जांजगीर-चांपा. गरीब, किसान, मजदूर युवा से किए गए वादा खिलाफी एवं पूर्ण शराब बंदी के विषय को लेकर आगामी अप्रैल माह में प्रस्तावित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रस्तावित पदयात्रा की रूप रेखा तथा रूट चार्ट तैयार करने को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजू सिंह की अध्यक्षता में खरौद के सौंरा समाज के सामुदायिक भवन में जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों की विशेष बैठक आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए मंजू सिंह ने कहा कि अप्रैल माह में प्रस्तावित प्रदेशाध्यक्ष बघेल की पद यात्रा में जिले के सभी कांगे्रेसजन अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। पद यात्रा के दौरान प्रदेश के भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त जनता के दुख दर्दो में शामिल होकर उनकी आवाज को चिरनिंद्रा में सोई हुई प्रदेश सरकार को जगाया जाएगा। उन्होंने कांग्रेसजनों से अपील कि आपसी सामजस्य एवं सहयोग से पदयात्रा कार्यक्रम को सफलता की ऊंचाईयों तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। बैठक को स्वामी ब्यास भारती, प्रेमचंद जायसी, देवेन्द्रनाथ अग्रिहोत्री, प्रदेश कांग्रेस सचिव रवि शेखर भारद्वाज, इंजी. रवि पाण्डेय, गजानंद जांगड़े एवं ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों ने भी अपने सुझाव दिए। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ इंका नेता रामलाल यादव व आभार प्रदर्शन खरौद नगर कांगे्रस अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र सोनी किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुबोध शुक्ला, रफिक सिद्धिकी, विवेक सिंह सिसोदिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगण शत्रुहनदास महंत, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, रामराज पाण्डेय, जनकराम आजाद, बरसाती चन्द्रा, राजेन्द्र यादव, उपाध्यक्ष मनोज खरे, निरंजन अग्रवाल, गुलाबउद्दीन खान, महामंत्री गीता देवांगन, सौरभ सिंह व प्रशांत शर्मा, दिनेश दुबे, रामकुमार पटेल, संग्राम सिंह यादव, दुर्गेश्वर तिवारी, सेवती पाण्डेय, अंकिता तिवारी, हरप्रसाद साहू, कोमल प्रसाद ब्रम्हभठ्ठ, बालेश्वर साहू, कल्याण सिंह बर्मन, प्रवक्ता अमित केडिया, अजय पटेल, सतीश तिवारी, लाडली मोहन शर्मा, सत्यनारायण कश्यप, जिला पंचायत सदस्य टेकचंद चन्द्रा व सुशांत कुमार सिंह, नवल सिंह, सोमेश केशरवानी, गुलजीत गांधी, मनोज तिवारी, अजीत सेन तिवारी, धनीराम टण्डन, मनोरंजन यादव, नरेश शर्मा, बृजेश केशरवानी, श्यामलाल कौशिक, दिनेश सिंह, पार्षद रामकुमार यादव, नंदकुमार चन्द्रा, हेमन्त शर्मा, किशन उपाध्याय, दिपेन्द्र लहरे, गुलाम समद खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें