सोमवार, 27 मार्च 2017

जीवनदायिनी महानदी का सीना चिर रहे रेत माफिया

नगर पंचायत पदाधिकारियों के देखरेख में हो रहा सारा खेल 

 

जांजगीर-चांपा. शिवरीनारायण रेत घाट में धड़ल्ले से रेत का उत्खलन रेत माफियाओं द्वारा किया जा रहा है। महानदी का सीना चिरकर रेत माफिया रेत मशीन से निकाल रहे है और धड़ल्ले से रेत का परिवहन किया जा रहा है। 

रेत उत्खलन में नियमों को ताख में रख कर रेत निकालने का काम बेरोकटोक जारी है, जिस पर शासन-प्रशासन अंकुश लगाने में पंगु साबित हो रहा है। शिवरीनारायण रेत घाट में पर्यावरण मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन नही किया जा रहा है। शिवरीनारायण रेत घाट की लीज नगर पंचायत शिवरीनारायण के नाम से है, लेकिन सारा काम रेत माफिया कर रहे है। नगर पंचायत को मिलने वाली रायल्टी बुक रेत माफिया के हाथों में है और रेत माफियाओं के श्रमिक ही सरकारी रायल्टी अपने हाथ में ले के काट रहे है, जिससे रेत माफियाओ के हौसले बुलन्द हैं। शिवरीनारायण रेत घाट का सारा काम रेत माफियाओ के हाथ में सुपुर्द कर दिया गया है। 

रेत माफिया अपने हिसाब से रेत घाट चला रहे है। पंचायत के कर्मचारी ने भी ये बात स्वीकार की है कि खनिज विभाग से जारी रायल्टी बुक को वह लाता जरूर है, लेकिन वह उसे काटता नहीं है। उसने रायल्टी बुक को राहुल थवाईत को सौप दी है। बांकि का सारा काम राहुल थवाईत करता है। जिसके नाम का जिक्र कर्मचारी ने किया है वो खुद नगर पंचायत शिवरीनारायण के वार्ड नम्बर 15 का पार्षद है। 

इसी की देखरेख में रेत का सारा काला खेल चल रहा है। ऐसा नहीं है कि इस सम्बन्ध में खनिज विभाग को जानकारी नही है। जानकारी होने के बाद भी इन पर विभाग कोई कार्यवाही नहीं कर पा रहा है। रेत माफियाओं को राजनैतिक संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण विभागीय अधिकारी-कर्मचारी कार्यवाही से बचना चाहते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें