शनिवार, 4 मार्च 2017

प्रभारी सचिव मण्डल ने जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण


जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं श्रम विभाग के प्रमुख सचिव एवं जिले के प्रभारी आरपी मण्डल ने आज जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। मण्डल ने महिला वार्ड में भर्ती मरीजों से वार्ड में उपलब्ध सुविधाओं के बारे जानकारी ली। इसी प्रकार उन्होंने पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती बच्चों की माताओं से वहां उपलब्ध पोषक आहार के बारे में पूछा। उन्होंने  वार्ड के प्रभारी से बच्चों के स्वास्थ्य सुधार के संबंध मंे जानकारी ली। 
कलेक्टर डाॅ. एस. भारतीदासन ने अवगत कराया कि गंभीर कुपोषित बच्चों को केन्द्र में भर्ती कराने के लिए विकासखण्डवार चार्ट बनाया गया है। सिविल सर्जन डाॅ. बालसिंह चंदेल ने बताया कि शिशु रोग विशेषज्ञ की निगरानी में प्रतिदिन चार्ट के अनुसार बच्चों को पोषक आहार दिया जा रहा है। प्रतिदिन बच्चों का वजन दर्ज कर स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। चिकित्सक के परामर्श पर बच्चों को औषधी भी दी जाती है। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजीत वसंत, वनमण्डल अधिकारी सतोविशा समाजदार, जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. व्ही जयप्रकाश सहित जिला अस्पताल के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें