रविवार, 23 अप्रैल 2017

सिवनी के नहर में भ्रूण मिलने से सनसनी, छानबीन कर रही चाम्पा पुलिस

चांपा. ग्राम सिवनी में शनिवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कुछ लोगों ने नहर में एक भ्रूण को देखा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।



इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, चांपा थाना अंतर्गत ग्राम सिवनी के नहर में शनिवार की सुबह एक मानव भ्रूण  देखा गया। इसकी खबर कुछ ही देर में पूरे क्षेत्र में फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भू्रण मुख्य नहर में फंसा हुआ था। सिवनी गांव के लोगों ने बताया कि इसकी सूचना चांपा थाने में दी गई। कुछ देर बाद पुलिस गांव पहुंची और भू्रण को नहर से बाहर निकलवाई।

चांपा पुलिस ने भ्रूण को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। चांपा थाना प्रभारी का कहना है कि किसी महिला ने लोकलाज के भय से गर्भपात करवाकर भू्रण को नहर में फेंक दिया होगा। उनका कहना है कि भू्रण का परीक्षण कराया जाएगा। मामले में पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें