रविवार, 23 अप्रैल 2017

मधु शर्मा अध्यक्ष तो प्रभा साहू बनीं सचिव, लायनेस क्लब की नई कार्यकारिणी गठित

जांजगीर-चांपा. लायनेस क्लब जांजगीर की नई कार्यकारिणी का गठन विगत दिनों किया गया है। क्लब के अध्यक्ष पद की जवाबदारी इस बार मधु शर्मा को दी गई। नई कार्यकारिणी में डॉ. प्रभा साहू को सचिव का दायित्व सौंपा गया है।

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, लायनेस क्लब की बैठक विगत दिनों लिंक रोड जांजगीर स्थित एक हॉटल में हुई थी। बैठक में लायनेस क्लब जांजगीर (डिस्ट्रीक्ट 323सी) की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने अध्यक्ष पद के लिए लायनेस मधु शर्मा का नाम प्रस्तावित किया, जिस पर सभी लोगों ने अपनी सहमति व्यक्त की। इस तरह मधु शर्मा को लायनेस क्लब जांजगीर के अध्यक्ष पद की जवाबदारी मिली। नई कार्यकारिणी में डॉ. प्रभा साहू को सचिव तथा अनुराधा मिश्रा को कोषाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है। नई कार्यकारिणी गठन पर सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें