जांजगीर-चांपा. डा.एपीजे अब्दुल कलाम शिक्षा गुणवत्ता अभियान के अंतर्गत नवागढ़ ब्लाक के प्राथमिक शालाओं में अंग्रेजी एवं गणित किट के उपयोग के संबंध में शिक्षकों का तीन दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पीएल कौशिक और बीआरसीसी रिषीकांता राठौर के मार्गदर्शन में 24 से 29 अप्रैल तक तीन चरणों में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट जांजगीर में आयोजित है। प्रशिक्षण का समय सुबह 10.30 से शाम 5 बजे तक होगा जहां संपर्क फाउण्डेशन द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है।
प्रशिक्षण को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने प्रशिक्षण प्रभारी के रूप में शिक्षक पंचायत राजेश कुमार सूर्यवंशी को जिम्मेदारी दी गयी है, जिसके सहयोगी के रूप में मनीष मिश्रा शिक्षक पंचायत, योगेश चौहान बीआरपी व रामकृष्ण कुंभकार होंगे। इस संबंध में बीआरसीसी नवागढ़ रिषीकांता राठौर ने बताया कि ब्लाक भर के सभी 18 संकुल केन्द्रों से कुल 200 शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण प्रदान करने का लक्ष्य है। उक्त प्रशिक्षण तीन-तीन दिनों के लिए तीन चरणों में आहूत की गई है जहां प्रथम चरण 24 से 26 तक होगा, जिसमें संकुल केन्द्र सिवनी, सदर जांजगीर, गौशाला नैला, खोखरा, धनेली व धुरकोट के शिक्षक हिस्सा लेंगे।
द्वितीय चरण 26 से 28 तक संकुल केन्द्र सेमरा, अवरीद, सिउड़, अमोदा, नवागढ़ व किरीत के शिक्षकों के लिए तथा तीसरा व अंतिम चरण 27 से 29 अप्रैल तक होगा, जिसमें संकुल केन्द्र गोधना, सलखन, केरा, मिसदा, शिवरीनारायण व कटौद अंतर्गत शालाओं के शिक्षकगण हिस्सा लेंगे। प्रशिक्षण में सभी प्रतिभागी शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य है। अपरिहार्य कारणों से यदि कोई शिक्षक-शिक्षिका पूर्व में अनुमति लेकर अवकाश पर है तो संबंधित प्रधान पाठक किसी अन्य को प्रशिक्षण में भेजना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही इस बात का ध्यान रखा जाए कि विद्यालय किसी भी स्थिति में बंद न होने पाये। प्रशिक्षण में अनुपस्थित होने वाले शिक्षकों का वेतन आहरण नहीं किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें