मंगलवार, 18 अप्रैल 2017

राजस्थान की ओर से चल रही लपट वाली तेज हवा, झुलसा देने वाली गर्मी ने किया लोगों का बुरा हाल

जांजगीर-चांपा. झुलसा देने वाली गर्मी ने पिछले कुछ दिनों से लोगों का बुरा हाल कर रखा है। मंगलवार को तापमान अधिकतम 43.2 डिग्री पहुंच गया। इससे पहले इतनी गर्मी मार्च माह के आखिरी दिनों में पड़ी थी, जो कि अप्रैल के शुरुआती दिनों में कम थी, लेकिन अब फिर से पारा तेजी से ऊपर की तरफ  बढ़ रहा है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राजस्थान की ओर से चल रही गर्म हवा से तापमान लगातार बढ़ रहे हैं। दोपहर के वक्त गर्म हवा से लूट जैसा माहौल बन रहा है। अप्रैल महीने में तापमान 43.2 डिग्री पहुंच गया। यह संकेत है कि इस वर्ष भीषण गर्मी पडऩे वाली है। राजस्थान की ओर से चल रही लपट वाली तेज हवा की वजह से छत्तीसगढ़ का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। इसके और बढऩे की संभावना है। अप्रैल महीने में ही तापमान 45 डिग्री पार होने की संभावना जताई जा रही है। दो दिन से मौसम में तेजी से बदलाव महसूस किया गया। 

धूप तेज होने के साथ-साथ हवा भी गर्म चलने लगी है। दोपहर के समय लोग घरों के अंदर ही रहे। बाजार और दुकानों में भी भीड़ कम रही। दोपहर 2 बजे के लगभग शहर की सडक़ों पर गिनी-चुनी गाडिय़ां ही नजर आई। राजस्थान से गर्म हवाएं इस बार जल्दी छत्तीसगढ पहुंच गई है। आमतौर पर ये 15 अप्रैल के बाद इस तरफ  आती थी, इसलिए उसके बाद ही तापमान बढ़ता था। इस बार गर्मी के सभी रिकार्ड टूटने वाले हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें