जांजगीर-चांपा. संचालक, स्वास्थ सेवाएं आर प्रसन्ना ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जिला अस्पताल के पोषण पुनर्वास केन्द्र, लेबर रूप, ऑपरेशन थिएटर, महिला वार्ड और ब्लड बैंक आदि का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन, जिला पंचायत सीईओ अजीत वसंत, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ तिवारी, डीपीएम गिरीश कुर्रे और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। स्वास्थ संचालक संचालक ने निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीजों से चर्चा की। अस्पताल से मिल रही सुविधाओं के बारे में मरीजों से जानकारी ली। उन्होंने पोषण पुनर्वास में भर्ती बच्चों के स्वास्थ लाभ के बारे में पूछा। केन्द्र के रसोई घर में रखे खाद्य सामाग्री के रख रखाव एवं निर्धारित डाईट चार्ट को कड़ाई से पालन करने के संबंध में संबधित अधिकारियों को निर्देशित किया। प्रसन्ना ने केन्द्र में रखे खाद्य सामाग्री को स्वयं चख कर देखा।
बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करने और स्वास्थ सुधार से संबधित चार्ट नियमित संधारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऑपरेशन थियेटर में उपलब्ध सभी संसाधनों को चालू हालत में रखने को कहा। ब्लड बैंक में प्राप्त रक्त संधारण में सावाधानी बरतने एवं आवश्यकता अनुसार मरीजों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद जिला अस्पताल के चिकित्सकों, स्टॉॅफ नर्स और फार्मिसिस्टों की संक्षिप्त बैठक ली। अस्पताल के चिकित्सको ने रिक्त पदों की जानकारी दी एवं उपलब्ध संसाधनों के बारे में अवगत कराया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें