बुधवार, 26 अप्रैल 2017

लाल ईंट से बन रहे प्रधानमंत्री आवास, सुप्रीम कोर्ट के आदेश की उड़ रही धज्जियां

जांजगीर-चांपा. प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वीकृत भवन फ्लाई एस ईंट से बनाने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शासन ने इसके पालन का फरमान जारी किया था, लेकिन जिले के अधिकांश हितग्राही लाल ईंट से ही आवास निर्माण कर रहे हैं।

जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वीकृत भवन फ्लाई एस ईंट से निर्मित करने आदेश हुआ था, लेकिन अधिकांश हितग्राही आवास का निर्माण लाल ईंट से कर रहे हैं। अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के दौरान हितग्राहियों को फ्लाई एस ईंट से भवन निर्मित करने प्रेरित किया गया था, लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ा। हितग्राहियों का कहना है कि फ्लाई एस ईंट मजबूत नहीं होता, जितना लाल ईंट मजबूत होता है। ऐसे में ज्यादातर हितग्राही फ्लाई एस ईंट से भवन बनाना पसंद नहीं कर रहे हैं। 

मालूम हो कि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि सभी शासकीय भवन व योजनाओं से स्वीकृत भवन फ्लाई एस ईंट से निर्माण होना चाहिए, जिसके पालन के लिए जिला प्रशासन की ओर से पीएम आवास के लिए हितग्राहियों को आदेश जारी किए थे। इसका पालन जिले में नहीं हो रहा है, जिसे लेकर उच्चाधिकारी गंभीर नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें