जांजगीर-चांपा. देसी शराब का अवैध भंडारण करने व घर में महुआ की शराब निकालने के लिए महुआ सड़ाकर रखने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 100 पाव देसी शराब जब्त किया है, जिसे उसने अपनी बाड़ी के ट्रैक्टर की ट्राली में छुपाकर रखा था।
पुलिस को सूचना मिली कि बुटराभांवर निवासी महाकुमार खांडेकर (40) ने ट्रैक्टर में शराब रखा हुआ है। प्रशिक्षु डीएसपी रश्मित कौर चावला ने स्टाफ के साथ दबिश दी। आरोपी के ट्रैक्टर की तलाशी लेने पर देसी शराब की दो कार्टून 100 पाव बरामद किया।
घर की बाड़ी की तलाशी लेने पर वहां से आठ प्लास्टिक के डिब्बों में भरा 15 लीटर महुआ पास जब्त किया। पुलिस ने शराब, महुआ पास के साथ ही ट्रैक्टर को जब्त किया है। महाकुमार को आबकारी की धारा 34(2) में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें