जांजगीर-चांपा. सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति जांजगीर-चांपा द्वारा 14 अप्रैल शुक्रवार को ग्राम सिवनी (नैला) में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 126वीं जयंती मनाई जाएगी।
वृहद स्तर पर आयोति इस जयंती कार्यक्रम में डॉ. अंबेडकर के जीवन दर्शन विचारों व कार्यों पर व्या�यान माला व संगोष्ठी होगा। वहीं चित्रकला व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके साथ ही समाज की बुजुर्ग महिला एवं पुरूषों का स�मान भी किया जाएगा। आयोजन की तैयारी में सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति के समस्त सदस्य जुटे हुए है। पांपलेट, निमंत्रण पत्र सहित बैनर पोस्टर से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। आयोजन 14 अप्रैल की सुबह 10 बजे से सूर्यांश भूमि गौरव ग्राम सिवनी-नैला में आरंभ होगा। आयोजन समिति ने बताया कि संविधान रचियता, मानवता के मसीहा परम पूज्य भारतरत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पवित्र अवतरण दिवस को जयंती महामहोत्सव के रूप में सूर्यांश भूमि में मनाया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने एक आवश्यक बैठक बीते 9 अप्रैल रविवार को रखी गई थी, जिसमें आयोजन के विविध पहलुओं पर चर्चा हुई। बैठक में प्रमुख रूप से छग शासन के सेवानिवृत्त सचिव एसएल रात्रे, आरएल सूर्यवंशी, टीसी रत्नाकर, एआर सूर्यवंशी, मोहरसाय खरसन, देवकुमार सूर्यवंशी, राजेश कुमार सूर्यवंशी, अशोक बनवा, गोवर्धन प्रसाद सूर्यवंशी, हरदेव टण्डन, सुमन लदेर, कन्हैया सूर्यवंशी, राजकुमार हंसले सहित सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन में समस्त बच्चों, माताओं, बहनों, छात्र-छात्राओं, मजदूरों, किसानों, अधिकारी-कर्मचारियों, बुद्धजीवियों, युवाओं, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों सहित आम जनता से पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया गया है। उक्ताशय की जानकारी गोवर्धन प्रसाद सूर्यवंशी ने दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें