कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में विभागीय कामकाज की विस्तृत समीक्षा की
जांजगीर-चांपा. जिला कार्यालय के सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित समय सीमा बैठक में कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन ने विभागीय कामकाज की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोक सुराज में प्राप्त आवेदनों के निराकरण गंभीरता पूर्वक करें। समाधान शिविरों में निर्धारित समय में उपस्थित होकर आवेदकों को निराकरण की जानकारी से अवगत कराएं। सबंधित जनपद सीईओं समाधान शिविर के आयोजित होने के पूर्व विभागीय अधिकारियों के साथ उपस्थित होकर आवेदनों के निराकरण की समीक्षा अवश्य करें।
कलेक्टर ने कहा कि सभी स्कूलों के कक्षा आठवी से 12 तक के विद्यार्थियों का जाति प्रमाण पत्र 30 अप्रैल के पूर्व तैयार कर लें। इसके लिए राजस्व विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें। डॉ. भारतीदासन ने कहा कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों और कौशल विकास केन्द्रों में प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति बायो मैट्रिक्स से दर्ज किया जाना है। इसके लिए सभी प्रशिक्षण केन्द्रों में बॉयोमैट्रिक्स मशीन चालू हालत में रखने के निर्देश संबधित अधिकारियों को दिए। जल संसाधन विभाग द्वारा किए जा रहे नहर लाईनिंग कार्य का सतत् निरीक्षण करने के निर्देश संबधित एसडीएम को दिया गया। बैठक में जिला पंचायत के मु�य कार्यपालन अधिकारी अजीत वसंत, वनमण्डलाधिकारी सतोविषा समाजदार, अपर कलेक्टर डीके सिंह, सुखनाथ अहिरवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
नहर के पानी की सतत निगरानी के निर्देश
कलेक्टर ने कहा कि नहरों में निस्तारी के लिए पानी छोड़ा गया है। पानी व्यर्थ ना जाए, इसके लिए राजस्व विभाग, कृषि विभाग और पानी पंचायत के सदस्य नियमित निगरानी करें। पानी व्यर्थ बहने की शिकायत मिलने पर उस नाली का कुलापा तत्काल बंद करने के लिए जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है।
डिजीधन मेला लगेगा 14 को
कलेक्टर डॉ. भारतीदासन ने बताया कि आगामी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर डिजीधन मेला का आयोजन जिला मुख्यालय सहित जनपद मुख्यालयों में किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसी दिन दोपहर 12.15 बजे से आमजनों को टीव्ही के माध्यम से संबोधित करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनने के लिए जिला मुख्यालय सहित नगरीय निकायों में टीव्ही, प्रोजेक्टर अथवा एलसीडी की व्यवस्था करनें के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि डिजीधन मेला मे शासकीय व अशासकीय संस्थानो तथा व्यापारिक व बैंक संगठनो द्वारा स्टॉल लगाकर कैशलेस ट्रांजेक्शन की जानकारी दी जाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें