व्यापमं द्वारा आयोजित पटवारी परीक्षा में नौकरी लगाने ली गई थी रकम, ठगी की शिकार हुई युवती ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की शिकायत
जांजगीर-चांपा. जिले की एक युवती से नौकरी लगाने के नाम पर 3 लाख 30 हजार की ठगी का मामला सामने आया है। युवती से व्यापमं द्वारा आयोजित पटवारी और आरआई की परीक्षा में नौकरी लगाने के लिए रुपए लिए गए। मामले की शिकायत लेकर अपने घर की एकामत्रा कमाऊ बेटी रोते बिलखते मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची, जहां उपस्थित अधिकारियों ने ठगी की शिकार युवती को ढांढस बंधाया।
पीडि़त युवती के मुताबिक, उसने ब्याज पर कर्ज लेकर नौकरी के लिए पैसे जालसाज महिला को दिया है। इस मामले की जांच से छत्तीसगढ़ के व्यापमं परीक्षा में चयन के नाम पर हुए धांधली के बड़े मामले का खुलासा आरोपी की गिर�तारी के बाद हो सकता है। इस मामलेे को सीधे पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान में लेकर जांच शुरू करवा दी है और जल्द ही आरोपी महिला तक पहुंचने की बात कही जा रही है। दरअसल, साल 2015 में व्यापमं द्वारा पटवारी और आरआई की परीक्षा आयोजित की गई थी। जिले में इस मामले में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के मामले सामने आए थे। अ�यार्थियों से नियुक्ति के नाम पर पैसों के लेनदेन की कई शिकायतें आईं थी। मगर नामजद मामले सामने नहीं आने से जांच खात्मा में चला गया था। अब ठगी की शिकार हुई गोमती देवांगन नामक युवती ने मामला उजागर किया है। साथ ही तथाकथित ठग द्वारा कई अ�यर्थियों से भी पैसे लेने के मामले को पुलिस के समक्ष साक्ष्य के साथ प्रस्तुत किया है। ऐसे में जिले में व्यापमं भर्ती में बड़े पैमाने पर हुए भ्रष्टाचार के मामले उजागर होने की संभावना जाहिर की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें