सक्ती. स्टेशन पारा रेल्वे फाटक के समीप संचालित शराब दुकान से शराब पीकर नशे में धूत एक ट्रैक्टर चालक स्टेशन से एक्सिस बैंक तक जॉन डियर ट्रैक्टर को इस कदर चलाया कि उसकी चपेट में कई लोग आते-आते बच गए। फिर भी ट्रैक्टर चालक द्वारा बालाजी ट्रेडर्स के सामने मारूति सियाज कार क्रमांक सीजी 11, एडी 6055 ने इस कदर ठोकर मारा कि कार के सामने एवं पीछे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
इसके बाद पीएनबी के आसपास साइकिल चालक को अपने चपेट में लेते हुए बच गया और साइकिल चालक के सूझबूझ से घटना टली। इसके बाद एक्सिस बैंक के पास कचहरी से स्टेशन की ओर जा रही बिजली विभाग की पिकअप से टै्रक्टर की भिड़ंत हो गई। इके चलते आधे घंटे तक बड़े वाहनों की आवाजाही इस मार्ग पर बंद रही। ट्रैक्टर चालक के इस कदर ट्रैक्टर चलाने को लेकर स्टेशन रोड़ में आने-जाने वाले लोगों में भगदड़ सी मच गई और आने-जाने वाले राहगीर सडक़ छोडक़र इधर-ऊधर भागने को मजबूर हो गए। ज्ञात हो कि जब से स्टेशन के करीब रेल्वे फाटक के पास शासकीय शराब दुकान खुली हैं, तब से शराब दुकान से लेकर कचहरी तक नशे की हालत में झूमते हुए राहगीर एवं वाहन चालक ऐसे गाड़ी चलाते हैं कि कभी भी किसी बड़ी गम्भीर दुर्घटना इस मार्ग में घट सकती हैं। वहीं शासन द्वारा अनेक बार पुलिस विभाग को निर्देश दिया गया हैं कि सार्वजनिक जगह से लेकर आम रास्ते में अगर कोई भी व्यक्ति शराब के नशे में मिलता हैं तो कार्यवाही की जाए, परन्तु शराब पीने वाले थाना परिसर के आसपास पहुंचकर स्वयं शराब की बोतलें खोलकर खुलेआम शराब पीते हुए नजर आते हैं। फिर भी पुलिस आँख मूंदकर तमाशे देखते रहती हैं। कभी-कभार कोई सज्जन खाकी वर्दीधारी से कहता है कि ऐसे सडक़ में शराब पीने वाले पर कार्यवाही करिए तो उनका जवाब रहता हैं कि यह सब आए दिन होते रहता हैं और हम किस-किस को ध्यान देंगे, जिससे इस मार्ग में आने-जाने वाले राहगीरों सहित बहु-बेटियों का गुजरना मुश्किल हो गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें