जांजगीर-चांपा. मध्यप्रदेश के मंदसौर में पुलिस की गोली से पांच किसानों की मौत पर कांग्रेस के युवा नेता इंजी. रवि पाण्डेय ने गहरा रोष जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि एमपी की शिवराज सरकार मुआवजा के नाम पर मृत किसान के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए देने की बात कह रही है। क्या इससे उन किसानों की जान लौटाई जा सकती है? फायरिंग करने वाले पुलिस के साथ-साथ शिवराज सरकार पर भी एफआईआर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में चुनाव के मौके पर धान का समर्थन मूल्य 2100 रुपए करने की घोषणा के बाद भी रमन सरकार ने अभी तक इसे पूरा नहीं किया है। साथ ही किसानों को 300 रुपए बोनस भी नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ बर्बरता और छलावा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।गुरुवार, 8 जून 2017
बर्दाश्त नहीं की जाएगी किसानों के साथ बर्बरता और छलावा - इंजी. रवि पाण्डेय
जांजगीर-चांपा. मध्यप्रदेश के मंदसौर में पुलिस की गोली से पांच किसानों की मौत पर कांग्रेस के युवा नेता इंजी. रवि पाण्डेय ने गहरा रोष जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि एमपी की शिवराज सरकार मुआवजा के नाम पर मृत किसान के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए देने की बात कह रही है। क्या इससे उन किसानों की जान लौटाई जा सकती है? फायरिंग करने वाले पुलिस के साथ-साथ शिवराज सरकार पर भी एफआईआर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में चुनाव के मौके पर धान का समर्थन मूल्य 2100 रुपए करने की घोषणा के बाद भी रमन सरकार ने अभी तक इसे पूरा नहीं किया है। साथ ही किसानों को 300 रुपए बोनस भी नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ बर्बरता और छलावा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें