मंगलवार, 13 जून 2017

आपसी समन्वय से सम्पन्न कराएं चुनाव-नेगी, छानबीन एवं समन्वय समिति की बैठक आयोजित

जांजगीर-चाम्पा. एआईसीसी के निर्देश पर प्रदेश में होने वाले कांग्रेस संगठन चुनाव के सिलसिले में मंगलवार को प्रदेश सहायक निर्वाचन अधिकारी वीरेन्द्र नेगी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजू सिंह एवं जिले के प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में चुनाव के लिए गठित छानबीन एवं समन्वय समिति की बैठक शील साहित्य भवन में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए नेगी ने आव्हान किया कि आगामी दिनों होने वाले बूथ से लेकर जिला स्तर के कांग्रेस संगठन चुनाव को आपसी सहयोग एवं समन्वय के साथ सम्पन्न कराएं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि जिन कार्यकर्ताओं के नाम मतदाता सूची में अब तक नहीं जुड़े हैं वे जिले की समन्वय समिति के समक्ष अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजू सिंह की प्रशंसा करते हुए पूरे प्रदेश में सर्वाधिक कांग्रेस के सदस्य बनाए जाने की बधाई दी। इसके पूर्व स्वागत भाषण में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजू सिंह ने नेगी को आश्वस्त किया कि संगठन का चुनाव आपसी तालमेल और समन्वय के साथ सम्पन्न कराए जाएंगे तथा पार्टी के सक्रिय एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप कर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन और बेहतर करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। बैठक का संचालन प्रवक्ता रफिक सिद्दिकी व आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष रमेश पैगवार ने किया। 

इस दौरान प्रमुख रूप से रघुराज प्रसाद पाण्डेय, दिनेश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस सचिव नैन अजगले, राघवेन्द्र सिंह, रवि शेखर भारद्वाज, मनहरण राठौर, गोरेलाल बर्मन, आरिफ अंसारी, लोचन साव, इंजी रवि पाण्डेय, हेमलता राठौर, उपाध्यक्ष नीता थवाईत, कनिष्ठा कंसारी, महामंत्री आभाष बोस, गीता देवांगन, सौरभ सिंह, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विवेक सिंह सिसोदिया,  किशन लाल सोनी, शत्रुहनदास महंत, राजू जायसवाल, प्रकाश सोनी, राइस किंग खुंटे, राघवेन्द्र सिसोदिया, भगवान दास गढ़ेवाल, ़ऋषिकेश उपाध्याय, जिला युंका अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, रामलाल यादव, हरप्रसाद साहू, दिनेश महंत, पार्षद रामकुमार यादव, मुन्ना सिंह, हरदेव टंडन, भरतलाल लदेर, किसान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, राघवेन्द्र व्यास, अविनाश साहू, सुखराम गढ़ेवाल, रामखिलावन राठौर, अनिल राठौर, सेतराम देवांगन, अनिरूद्ध यादव, संतोष यादव सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें